दही में शक्कर मिलाकर खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:22

दही में चीनी मिलाकर खाने के फायदे, पेट की बीमारियां रहेंगी दूर

Curd And Sugar Benefit: गर्मी में दही और चीनी खाने से कई फायदे मिलते हैं. खासतौर से सुबह दही और चीनी खाने से पेट को ठंडक मिलती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है.
Curd In Summer: गर्मियों में आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए. दही खाने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता है. रोज दही खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती और शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं. जो लोग दूध नहीं पीते हैं वो दही जरूर खाएं. दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर दही और चीनी एक साथ मिलाकर खाएंगे तो इससे कई फायदे मिलेंगे. गर्मियों में दही चीनी खाने से पेट अच्छा रहता है. दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है. जानते हैं दही में चीनी मिलाकर खाने के फायदे.

दही-चीनी खाने के फायदे

1-पेट में ठंडक- सुबह दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है. पेट की जलन और अम्लता भी इससे कम होती है. दही चीनी से पित्त दोष कम होता है और इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं. खाने के बाद दही-चीनी खाने से भी शरीर को फायदा मिलता है.

2- गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है. आंतों के लिए भी ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं. दही चीनी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. दही के गुड बैक्टीरिया आंतों के कैंसर से भी बचाते हैं.

3- UTI और टॉयलेट में जलन कम होती है- दही चीनी खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानी कम होती है. दही खाने से टॉयलेट में जलन की समस्या भी कम हो जाती है. कम पानी पीने वाले लोगों को दही जरूर खानी चाहिए. दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12 जैसे विटामिन पाए जाते हैं.

4- ग्लूकोज मिलता है- सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है. दही-चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं. ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. इसलिए दही चीना खाकर घर से निकलने पर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं.

5- पचाने में आसान- दही को पचाना भी आसान होता है. दही दूध से जल्दी पच जाता है. नाश्ते में दही या उससे बने प्रोडक्ट खाने में जल्दी पच जाते हैं दही आपके पेट को भी हल्का रखता है. जिनको पाचन की दिक्कत होती है उन्हें सुबह दही या छाछ पीना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info